बहू ने ससुर को पीटा, मारी ईट-दहेज की सुनवाई को लेकर आए थे कोर्ट  

-पुलिस ने दोनों पक्षों के छ लोगों को लिया हिरासत में लिया

मेरठ। कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बहू ने अपने ससुर को पीटना शुरू कर दिया व ससुर के ईट उठाकर सिर में मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्ष् के लोग कोर्ट के अंदर चल रहे दहेज के मुकदमे में आए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हस्तिनापुर निवासी परमजीत की शादी दिल्ली ग्रीन पार्क निवासी सिमरन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सिमरन ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान बहू व ससुराल वालों के बीच किसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। बहू ने ससुर सुरजीत सिंह के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर में ईट उठाकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हंगामे से कचहरी में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाईन पुलिस ने सुरजीत सिंह व लड़की के भाई पप्पू, पिता अवतार सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

कोर्ट से दहेज की तारीख के बाद बाहर आए दोनों पक्षों में छींटाकशी को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहू ने कोर्ट से बाहर आते ही ससुर पर छींटाकशी करने लगी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो बहू व उसके परिवार वालों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच बहू ने वहां पर पड़ी ईंट उठाकर अपने ससुर के मार दी जिससे वह घायल हो गया।

दोनों पक्षों के बीच होती मारपीट व हंगामा इतना बढ़ गया कि वहां पर देखने वालों की भी हिम्मत नहीं हुई कि दोनों पक्षों के लोगों को हटा दे। कचहरी परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को लोगों को अलग-अलग किया। उसके बाद भी वह लोग काफी देर तक हंगामा करते रहे। जिसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस व कचहरी चौकी इंचार्ज को दी। 

इंस्पेक्टर सिविल लाईन सौरभ शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग कोर्ट में तारीख पर आए थे। बाहर निकलने के बाद छींटाकशी को लेकर विवाद व मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts