कैंसर मरीज की गोली मारकर हत्या
चारपाई पर मिला शव ,जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। थाना रोहटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी डेडबॉडी घर के अंदर कमरे में चारपाई पर पड़ी मिली है। बुजुर्ग के गले में गोली मारी गई है। मृतक कैंसर मरीज था उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था।वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रोहटा गांव के कुटी मार्ग पर बृजवीर का मकान है। यहां बृजवीर उम्र 61 साल अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार को बृजवीर की डेडबॉडी उनके घर में कमरे में रखी चारपाई पर पड़ी मिली है। उनके गले में गोली मारी गई है।
ब्रजवीर के घरवालों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग शायद गोली मारकर गए हैं। वहीं बृजवीर की उसके घर में ही हत्या की गई है।मृतक ब्रजवीर कैंसर पेशेंट थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक करने शुरू कर दिए हैं।
पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही पुलिस
मौके पर पहुंचे सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव कमरे में चारपाई पर मिले होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। मृतक कैंसर पेशेंट था। उसके परिवार से पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी लिखा जा रहा है।


No comments:
Post a Comment