जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

 पहचाना गया हमलावर, पूछताछ शुरू
नई दिल्ली (एजेंसी)।मुख्यमंत्री गुप्ता अपने सिविल लाइंस में मौजूद कैम्प कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम कर रही थीं। उसी दौरान एक युवक पहुंचा और पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लेकर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट शहर के कोठारिया रोड पर स्थित गोकुल पार्क में रहने वाले 41 वर्षीय राजेश साकरिया के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ रहता है। पेशे से वह ऑटो-रिक्शा चालक है। घटना की खबर मिलते ही राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की।
दिल्ली सीएम पर हुए हमले को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस घटना की आंतरिक जांच करेगी कि इतनी सुरक्षा के बावजूद यह घटना कैसे हुई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में मामले की जांच की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान राजेश अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंक दी। हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जमीन पर गिर पड़ीं। बताया जा रहा है कि हमलावर ने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागज दिए और एक अदालती मामले का हवाला दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल मुख्यमंत्री एक डॉक्टर की निगरानी में हैं और घटना के बाद, मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार जनसुनवाई की जाती है। जन सुनवाई 7 बजे सुबह शुरू होती है। इस दौरान सीएम सभी लोगों से एक-एक मिलती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts