बूंदी में भीषण सड़क हादसा, महिला मजदूर समेत 4 की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सुबह तड़के हुआ हादसा
कोटा (एजेंसी)।राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में 1 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा आज सुबह लगभग 4:30 बजे सुताड़ा गांव में हुआ।
यह हादसा राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, सभी मृतक पेशे से मजदूर थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है। चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही डाबी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह मजदूर राजस्थान के बरान से एक वैन में आज रहे थे। तभी अचानक वैन की एक अज्ञात गाड़ी से टक्कर हो गई। इस टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला समेत 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 5 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts