आज पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त होगी जारी वाराणसी से किया जाएगा सीधा प्रसारण
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने वर्चुअल रूप से https://pmindiawebcast.nic.in लिंक पर किसान सम्मान समारोह का प्रसारण होगा। जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी बनाये जाने हेतु कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से आयोजित किया जायेगा जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद सदस्य इत्यादि की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।
कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक स्थानीय स्तर पर किया जाएगा तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम 11.00 बजे से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात, प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित लाभार्थियों से समसामयिक तकनीकी चर्चा का सत्र भी चलाया जायेगा।समस्त विकास खंड कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत के कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था कराते हुए किसानों को ससमय आमंत्रित किया जायेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मान समारोह कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आयोजित होगा जिसमें ग्राम प्रधान, प्रगतिशील कृषक, सम्मानित कृषकगण, बीमा, ड्रोन सखी, पशु सखी, बैंक सखी एवं विभिन्न गतिविधियों से सम्बन्धित औसतन 50 लोग प्रतिभाग करेंगें, स्थानीय स्तर पर वी.एन.ओ. द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ई-मित्र चैट बोट और के.वाई.स मॉड्यूल के उपयोग की जानकारी दी जायेगी। पी.एम. किसान समृद्धि केन्द्रों, पी.ए.सी.एस तथा एफ.पी.ओं के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में जोड़ने की व्यवस्था की जायेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण व अन्य योजनाओं में लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण भी गणमान्य जनप्रतिनिधियों से कराया जायेगा। कृषि विश्वविद्यालय पर भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कराते हुए किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। जिसके परिपेक्ष्य में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किये गये है।
No comments:
Post a Comment