कुली’ ने पहले वीकेंड में की 158 करोड़ से अधिक की कमाई

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत की फिल्म ‘कुली– द पावरहाउस’ ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान 158 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। सन पिक्चर्स की फिल्म ‘कुली – द पावरहाउस’ का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है।यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।
रजनीकांत के अभिनय से सजी इस फिल्म को सिनेप्रेमी बेहद पसंद कर रहे है। रजनीकांत अपने अनोखे अंदाज़ और स्वैग के साथ पर्दे पर छा जाते हैं, वहीं नागार्जुन, अपने गंभीर ख़तरनाक अंदाज़ के साथ नजर आते हैं।
फिल्म कुली, देवा नाम के एक पूर्व स्वर्ण तस्कर की कहानी है, जो पुरानी सुनहरी घड़ियों में छिपी चोरी की गई तकनीक से अपने पुराने गिरोह को पुनर्जीवित करके अपनी पुरानी पहचान वापस पाना चाहता है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। आमिर खान ने इस फिल्म में कैमियो भूमिका निभायी है। इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के अलावा सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन की अहम भूमिका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts