ड्रोन पकड़ने के छत पर पहरेदारी करते समय किशोरी गोली लगने से मौत
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार ,तंमचा बरामद
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोर अन्य युवकों के साथ सोमवार रात छत पर ड्रोन को मार गिराने के लिए पहरेदारी कर रहा था। पहरेदारी करने वाले लड़कों में से एक के पास तमंचा था। सभी युवक बातें कर रहे थे। अचानक तमंचे से गोली चल गई।गोली किशोर की कमर में लग गई। गोली लगते ही किशोर लहूलुहान होकर छत पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तमंचा भी बरामद कर लिया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गांवों में अज्ञात ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 15 दिनों से लगातार गांवों के आसमान में रात होते ही अंजाने ड्रोन उड़ने लगते हैं। ये ड्रोन कहां से आ रहे, कहां जाते हमें नहीं पता। ड्रोन वाले चोर हैं जो हमारे गांव की जानकारी ले रहे हैं।इसलिए गांव के लड़के ड्रोन को पकड़ने के लिए गली, छतों पर पहरेदारी कर रहे हैं। रोहित, मयंक और लड़के भी सोमवार को पहरेदारी कर रहे थे।जानकारी के अनुसार- ड्रोन उड़ने की आशंका को लेकर गांव में कुछ लोगों द्वारा निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से रोहित को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल रोहित को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 100 नंबर की गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।रोहित के परिजन मौके पर पहुंचे घटना के बाद रोहित के पिता जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है रोहित नामक युवक को गोली मारी गई, घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मयंक नामक व्यक्ति को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित मयंक को गिरफ्तार कर लिया है और तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment