दीमक से निजात दिलाएगी केले के पत्तों से तैयार दीमक नियंत्रक 

विवि के वनस्पति विभाग के प्रो. ने शोध छात्र के साथ मिलकर तैयार किया अनुसंधान 

 मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविघालय में जैविक एवं सतत विकास हेतु प्रयास करते हुए हरित (ग्रीन) तकनीक के जरिए दीमक नियंत्रण क्षेत्र  में बड़ी सफलता हासिल की हे। रसायन विभाग की अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नाज़िया तरन्नुम और उनकी शोध छात्रा मानवी सिंह ने वनस्पति विभाग के प्रोफेसर डॉ विजय मलिक और उनके शोध छात्र आशीष कुमार के साथ मिलकर यह अंतरविभागीय ( इंटरडिसिप्लिनरी) अनुसन्धान किया है।

 इस अनुसन्धान हेतु इन्हें एक भारतीय पेटेंट भी जुलाई 2025 को प्राप्त हुआ है। [Patent Application No.  202511060889] | केले के पत्तों से सिलिका नैनोपार्टिकल्स  [Silica Nanoparticles] तैयार किए हैं, जो पूरी तरह से जैव-अविघटनीय (Biodegradable), विष-रहित (Non-toxic) और दीमक के विरुद्ध अत्यधिक प्रभावी हैं। यह नई तकनीक पारंपरिक विषैले रासायनिक टरमिसाइड्स का हरित और सुरक्षित विकल्प पेश करती है।

केले के सूखे पत्तों के उपयोग से silica nanoparticles प्राप्त किए गए और इस नैनोपार्टिकल के 1% घोल के उपयोग से  5 से 15 मिनट के भीतर दीमक की पूरी तरह से मृत्यु दर्ज की गई। प्रयोगों में यह भी पाया गया कि ६ महीने तक साइट पर कोई दीमक पुनः नहीं आई, और भंडारण में यह छह महीने तक स्थिर रहते हैं। डॉ. नाज़िया तरन्नुम के अनुसार, “यह तकनीक सरल, सस्ती और पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। यह घरेलू उपयोग, लकड़ी व निर्माण उद्योग और कृषि क्षेत्र में दीमक से बचाव के लिए कारगर है।” 

यह शोध कार्य रसायन और वनस्पति विज्ञान विभागों के सहयोग से किया गया, जो विश्वविद्यालय में इंटरडिसिप्लिनरी अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। इस शोध में वैज्ञानिकों ने जैविक स्रोत से नैनोपार्टिकल निर्माण के साथ-साथ उनके व्यावहारिक उपयोग को भी सिद्ध किया है। मानवी सिंह और आशीष कुमार, दोनों शोधार्थियों ने इस परियोजना में विशेष योगदान दिया और क्षेत्रीय परीक्षणों के माध्यम से इसकी प्रभावशीलता प्रमाणित की।

हरित नैनो टेक्नोलॉजी की ओर कदम

यह खोज न केवल दीमक नियंत्रण की दिशा में बल्कि कृषि अपशिष्ट के उपयोग और हरित नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि किसानों और निर्माण उद्योग को भी एक सस्ता और टिकाऊ समाधान मिलेगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts