हाइवे पर डाक कांवड़ का आना आंरभ 

कड़ी सुरक्षा के बीच बढ़ रहे शिवभक्त, 82 साल के वृद्ध भी लाए जल

 मेरठ।  महाशिवरात्रि से पूर्व हाइवे पर कांवडियों की सख्या में तेजी से बढोत्तरी हो गयी है। डाक कांवड़ आनी आरंभ हो गयी है। बच्चाें से लेकर बुजुर्ग तक कांवड़ लेकर आते दिखाई दे रहे है। इस बार युवतियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 

आगामी 23 जुलाई को सावन माह की पवित्र शिवरात्रि है। मेरठ से होकर दिल्ली गुड़गांव की कांवड़ बड़ी संख्या में निकल गई है। इसी के साथ अब नोएडा गाजियाबाद हापुड़ बुलंदशहर के कांवड़ियों की संख्या इस समय शहर में ज्यादा है। वही डाक कावंड भी आनी आरंभ हो गयी है। हरिद्वार से वाहनों में सवार होकर दाैड़ लगाते लगाते हुए अपने अपने शहरों की ओर रवाना हो रहे है। मोदी पुरम पर जयपुर, बीकानेर, उदयुर ,भीलवाड़ा आदि जिलों के डाक कांवडियों दिखाई दे रहे है। डाक कांवड़ के लिए सड़क पर अगले से रास्ता बनाया गया है। जिससे कोई हादसा न हो सके। जगह-जगह ट्रेफिक पुलिस कर्मियों के साथ आर आरएस व सिविल डिफेंस के लोग जगह -जगह खड़े यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे है। 

 विलख गांव  के एक शिवभक्त ने बताया कि वह लगातार 58 कांवड़ ला चुके हैं। जब वह 14 साल के थे तब से वह कांवड़  ला रहे हैं। इसमे वे हर साल कांवड़ तो लाते ही हैं। इसके साथ कुछ साल वे दोनो शिवरात्रि में भी कांवड़ लाए हैं।

 वही 82 साल के दिल्ली के एक बुजुर्ग ने बताया शिव बाबा के आर्शीवाद से अभी दो बार और कांवड़ लेकर आएगे । उन्हाेंने बताया उम्र के पढाव पर उन्हें किसी प्रकार की थकान नहीं दिखाई दे रही है। परतापुर का एक दो साल का बच्चा अपने माता पिता के साथ छोटी से बग्गी में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा है। टैक चौराहे पर  बच्चे की परिजनों ने बताया उन्होंने बताया बेटा होने पर कांवड़ लाने का प्रण लिया था उसी को पूरा कर रहे है। 

चप्पे चप्पे पर फोर्स

सुरक्षा को ध्यान रखते हुए पुलिस प्रशासन भी सख्ती से तैयारियों में जुटा हैं। इसी के साथ साथ आरएएफ के जवान भी कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था बनाने में लगे हैं। आम जनता और शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो सके लिए सभी विभाग लगे हैं। पुलिस के जवान पर भक्ति भाव से शिवभक्तों की सेवा के साथ अपनी डयूटी कर रहे है। 

सड़क , मंदिर हर जगह ड्रोन से निगरानी

कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए कांवड़ मार्ग से लेकर मंदिरों तक हर जगह प्रशासन ड्रोन से निगरानी की रहा हैं। इसके साथ साथ कांवड़ियों के वस्त्रों में भी पुलिस बल मंदिर और मार्गों पर तैनात हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts