लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर कृषि  विवि एकता वन की स्थापना  

एनवायरमेंट क्लब की टीम के साथ वन राज्य मंत्री ने क्लब के वृक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ कर पेड़ों को बांधी राखी

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलो की छात्राओ ने प्रस्तुत किये स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

  मेरठ। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय  में सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ के तत्वाधान में एकता वन की स्थापना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के.पी. मलिक, राज्यमंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन उ.प्र. रहे। राज्यमंत्री द्वारा पीपल का पौधारोपण किया गया।

 उन्होने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2025-26 में 37 करोड़ पौधारोपण किया गया। मनुष्य के जीवन पर पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। जनसामान्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाये गये प्रत्येक पेड़ की देखभाल करने पर जोर दिया गया है। वृक्षारोपण को जनआन्दोलन का स्वरूप दिये जाने का आह्वान किया गया।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ.प्र सुनील चौधरी ने  अपने सम्बोधन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया गया और बताया गया कि कृषकों द्वारा लगाये गये पापुलर, यूकेलिप्टस के वृक्षों की गणना करायी गयी है तथा कार्बन फाईनेन्स प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कृषकों को लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर आर.जी.गर्ल्स इन्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जिजमाना, मल्लू सिंह आर्य कन्या इन्टर कालेज  की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। 

 जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी , संजीव कुमार सिक्का, सभापति उ.प्र. उपभोक्ता सहकारी संघ, शिव कुमार राणा जिलाध्यक्ष, कलानिधि नैथानी उप महानिरीक्षक ,  वी.के. चौपड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक(से.नि.) उ.प्र., के.इलन्गों, मुख्य वन संरक्षक, आदर्श कुमार वन संरक्षक, वन्दना फोगाट प्रभागीय निदेशक द्वारा पौधारोपण किया गया। दी एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर मेरठ के छात्रों ने भी पौधारोपण किया गया। 

इस अवसर पर राज्यमंत्री द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों, हरित प्लान्ट ट्रस्ट, लोक भारती, हरितमा, बेटियां फाउन्डेशन के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ.प्र. द्वारा  राज्यमंत्री को पौधा भेंट किया गया। 

 आदर्श कुमार वन संरक्षक मेरठ द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं तथा वन विभाग की टीम की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होनें वृक्षारोपण जल-संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में सहभागिता कर इस आयोजन को सार्थक बनाया। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts