पीएम की उपलब्धियां
  राजीव त्यागी 
मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हुई और सरकार ने ऐसे निर्णय लिए जिससे देश व दुनिया ने कम ही कल्पना की होगी। विशेषतया धारा 370 का हटाना और 'ऑपरेशन सिन्दूर'। 'ऑपरेशन सिन्दूर' ने जहां पाकिस्तान की औकात जगजाहिर की है वहीं नये भारत के दृढ़ इरादे और संकल्प से विश्व को परिचित कराया है।
 ऑपरेशन सिन्दूर ने एक और बात स्पष्ट कर दी है कि भविष्य में भारत को पाकिस्तान व चीन के साथ एक साथ लड़ने के लिए भी तैयार होना होगा। पाकिस्तान की स्थिति अब चीन के मोहरे वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देशवासियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम व कर्तव्य की जो भावना जागृत की है वह उपरोक्त सभी उपलब्धियों से बड़ी है। भविष्य में राष्ट्र के प्रति प्रेम और कर्तव्य की भावना को प्रधानमंत्री मोदी जितना मजबूत करेंगे उतना ही मजबूती के साथ भारत एक विकसित भारत की राह पर अग्रसर होगा।  
अपने 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का एक्स पर जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विज्ञान, शिक्षा, खेल स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृस प्रदर्शन कर रही हैं और लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत के माध्यम से गरिमा सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के जरिये वित्तीय समावेशन तक, विभित्र पहलों में महिलाओं की सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वह दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। बीते 11 वर्ष में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली है।


उपरोक्त सब उपलब्धियों के लिए मोदी सरकार गर्व महसूस कर सकती है। लेकिन इन सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज हर भारतीय के मन में 2047 तक भारत को एक विकसति भारत देखने का सपना है, जिसका श्रेय विशेषतया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही जाता है। इस सपने को साकार करने के लिए भारत का साधारण जन भी सक्रिय और सरकार का साथ देने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts