सगे चाचा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, फरार
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम फेज दो में खून के रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सगे चाचा ने 5 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया और फरार हो गया। पड़ोस के लोगों ने पुलिस का सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति की 5 वर्षीय बच्ची अपने घर पर सो रही थी। बच्ची को सुलाकर मां बाजार घर का सामान लेने चली गई। तभी व्यक्ति का छोटा भाई जमशेद पुत्र इसाक शराब के नशे में घर पहुंच गया। घर में मासूम भतीजी को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया। आस पड़ोस के लोग मासूम की कराहने की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े तो मंजर देख कर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस में मौके पर पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम रमेश चंद शर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment