भाजपा नेता  भराला ने सपा पर भ्रष्टाचार को लेकर किया बड़ा हमला

 यूपी में भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं!

 मेरठ। भाजपा नेता सुनील भराला ने सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है अब  यूपी में भष्ट्राचारियों की खैर नहीं है। उसी कड़ी में  बरेली में तैनात मेरठ निवासी इंस्पेक्टर नरगिस खान पर कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। जिनके  खिलाफ विजिलेंस और EOW की बड़ी कार्रवाई में 100 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। 



 सुनील भराला का कहना है ये वही नरगिस खान है। जिन्हे सपा सरकार में मनचाहे थाने में तैनाती मिली। नरगिस खान ने सपा सरकार के दौरान दौलत इकटठी की। जिसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा। नरगिस खान और उनके पति सुरेश यादव के खिलाफ मेरठ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। और फरार नरगिस खान जल्द सलाखों के पीछे होगी, सुरेश यादव पहले से ही कानपुर जेल में बंद है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts