फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे में मुठभेड के बाद पकड़ा 

मेरठ।लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वारदात के 2 घंटे के भीतर ही पुलिस आरोपी तक पहुंची । दोनो बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। 

 चमड़ा पैठ में बुधवार को फायरिंग हुई थी। फायरिंग की घटना में पीड़ित अरशद की तरफ से नामजद मुकदमा लिखाया गया। जिसमें दानिश, सलमान, चांद, ताहिर कुल 4 लोगों को नामजद किया गया था।पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे ही थी। तभी जाकिर कालोनी पीपलीखेड़ा कट पर चैकिंग के दौरान पुलिस को बिना नंबर की अपाचे बाइक जाती दिखी। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने चैकिंग के लिए उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर दोनों युवक रुके नहीं बल्कि तेजी से पीपलीखेड़ा कट से अंदर भाग गए।उनके पीछे पुलिस भी गई। तभी 500 मीटर पहले ही उन युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से किए गए फायर में गोली एक युवक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लग गई। वो वहीं बाइक से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उक्त को पकड़ा तो उसने अपना नाम सलमान बताया। जो फायरिंग की घटना में वांछित था।पुलिस ने घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सलमान ने बताया कि उसका साथी दानिश बाइक पर उसके साथ था। जो मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सलमान ने बताया कि उसने अरशद पर जान से मारने के लिए फायर किया था।पकड़े गए आरोपी सलमान के पास अपाचे बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts