पचास साल पूर्व कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या - कृष्णपाल गुर्जर
मेरठ पहुंचे केन्द्र सरकार के मंत्री ने कांग्रेस पर सांधा जमकर निशाना
मेरठ। भारत सरकार के मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को मेरठ पहुंचे और पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 50 वर्ष पूर्व 25 जून को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की। देश में लोकतंत्र के माथे पर कांग्रेस ने कलंक लगाया था। युद्ध और विद्रोह के कारण नहीं इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने को आपातकाल लगाया और पूरे देश को जेलखाना बना दिया।
संविधान की दुहाई देखकर सिर पर उठाकर घूमते हैं संविधान, इमरजेंसी में अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा थी। आपातकाल में अब के मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मां के अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत नहीं दी थी। मां बेटा खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं। मनमोहन सरकार में मुखौटा कोई और सत्ता का केंद्र कोई और था, लोकतंत्र की बात कांग्रेस के मुंह से अच्छी नहीं लगती। इसके बाद मंत्री इटावा के कथावाचकों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर बोले, जिन्होंने घटना की वो जेल गए, सरकार सख्त है।
सपा नेता राजेंद्र चौधरी के हालातों की तुलना इमरजेंसी से करने के बयान पर किया पलटवार, देश कायदे कानून से चलता है, मोदी या योगी सरका हो कायदे कानून चलती है, किसी भी दल का हो कानून को हाथ में लेगा कार्यवाही होगी, किसी को भ्रष्टाचार और अपहरण की इजाजत नहीं दी जा सकती है, ये अपहरण और फिरौतियों का प्रदेश था, अब कानून का राज है, कानून को अपने हाथ में लेने तो कितना भी बड़ा व्यक्ति हो कार्यवाही होगी ।
No comments:
Post a Comment