गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख पत्नी की खोया आपा
गर्लफ्रेंड व पति की पत्नी ने ली जमकर खैरखबर , पुलिस आरोपी को लिया हिरासत
मेरठ। गुरूवार को थाना नौंचदी क्षेत्र के रामबाग कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक महिला ने अपने को उसकी गर्लफ्रेंस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया फिर क्या था पत्नी ने आव न देखा दोनो की जमकर खैर खबर लेते हुए धुनाई कर डाली। हंगामें की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वही महिला की ओर से अपने पति व गर्लफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
शास्त्री नगर निवासी शहजाद की शादी अलीगढ़ निवासी शायमा के साथ 16 साल पहले हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे है। शहजाद का रामबाग कॉलोनी की एक हिंदू युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार दोपहर को शहजाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रामबाग कॉलोनी पहुंचा। शायमा अपने जीजा के साथ पति का पीछा करते हुए वहां पहुंची। पति को वहां देख शायमा आपाधापा खो बैठी। शायमा के जीजा ने गर्लफ्रेंड को पीटा। शायमा भी उसे पीटने लगी। इस पर शहजाद ने अपनी पत्नी शायमा पर हमला कर दिया। हंगामे की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहजाद को हिरासत में ले लिया।शायमा ने नौचंदी थाने में पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment