पत्नी से तनाव के चलते पुजारी ने गोली मारकर दी जान 

 मकान में मिला पुजारी का शव , मौके से पिस्टल बरामद 

मेरठ। थाना कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटवाड़ा इलाके में पत्नी से तनाव के चलते मकान में गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। उसका शव मकान से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पिस्टल को बरामद करतते हुए अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। 

घरवालों के अनुसार रमन का पत्नी से विवाद रहता था। पति पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।मृतक रमन शर्मासूरजकुंड मंदिर में पूजा करता था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई, वहीं कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था।

बताया जा रहा है कि रमन का पत्नी से विवाद था। लंबे समय से दोनों में झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते शायद रमन ने सुसाइड किया है। उसने घर पर ही अवैध पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मारी है। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है।रमन के घरवालों ने पुलिस को बताया कि पत्नी से विवाद के कारण बेटा रमन काफी परेशान था वो तनाव में रहता था।

कमरे में बिखरा था खून

रविवार को रमन ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया जहां परिवार के लोग गोली की आवाज सुनकर रमन के कमरे में पहुंचा तो देखा रमन की लाश खून से लटपट जमीन पर पड़ी थी।

पुलिस का कहना है

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि गोली लगना आत्महत्या का मामला है या किसी और वजह से मौत हुई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मौके से जो पिस्टल मिली है, उसकी वैधता की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। प्रथम द़ष्टया मामला पति पत्नी में आपसी विवाद का लग रहा है, जिसके चलते सुसाइड किया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts