खाट पर बैठकर किसानो ंसे किया सीधा संवाद 

  मेरठ। रविवार को भाजपा कृषि मंत्री शिवराज चौहान मेरठ के जंगेठी गांव पहुंचे जहां उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और निस्तारण पर बल दिया। इसके साथ साथ उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए तकनीकी कृषि करने पर बल दिया। 

इससे पहले दौराला टोल प्लाजा पर काफी संख्या में भाजपा  एवं लोकदल कार्यकर्ता एवं नेता पहुंचे जहां उन्होंने फूल माला पहनाकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान का स्वागत किया। इसके बाद कृषि मंत्री का काफिला  जंगेठी गांव के ग्राम प्रधान नीतू के घर पहुंचा। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से संवाद किया। और उनकी समस्याएं सुनी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्रियों के मेरठ आवागमन से पहले पीडब्लूडी ने जंगेठी गांव में रातों रात सड़क के गड्ढे भरे गए। गांव में कुछ समय रुकने के बाद मंत्री का काफिला दबथुवा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से सीधे संवाद किया।  मोदीपुरम के गायत्री विन कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान बागपत सांसद राजकुमार सांगवान , नीरज मित्तल, लोकदल नेता सुनील रोहटा के आवास पहुंचे उसके बाद मंत्री  का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा  नेता एवं लोकदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts