मवाना में बसपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली 

 सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

मेरठ।  थाना मवाना में बीती रात  शोरूम के बाहर बसपा नेता पर फायरिंग की। एक गोली बसपा नेता की पीठ के आर-पार हो गईं। उनका एक गुर्दा बाहर आ गया, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात बाइक सवार 2 बदमाशों ने की।आसपास के दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल बसपा नेता को उपचार के मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया है। वहीं बसपा नेता की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। 

घटना शनिवार रात 9:30 बजे मवाना थाना क्षेत्र के गोल मार्केट की है। इमरान मेरठ में बसपा के पदाधिकारी हैं। वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बसपा नेता इमरान उर्फ बबलू शनिवार रात अपने साढ़ू नसीम के साथ बाइक से टाइल्स मिस्त्री सगीर के यहां खतौलिया चौक गए थे। वहां पर सगीर नहीं मिला तो लौटकर दुकान के पास आ गए। जब वह बाइक से उतरे तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं पर जमीन पर गिर गए।अचानक हुई फायरिंग से दुकान में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश चेहरे को गमछे से कवर किए हुए थे। खून से लथपथ इमरान को तुरंत सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों के नहीं मिलने के कारण रात में ही गढ़ रोड स्थित विवान हॉस्पिटल ले जाया गया।यहां देर रात करीब डेढ़ बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। डॉ. नीरज गोयल ने बताया- गुर्दे में गोली फंसी थी। ऑपरेशन करके गुर्दा और गोली निकाल दी गई है। अब उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। CCTV खंगाले। पुलिस का कहना है- चुनावी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है

सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि जहां वारदात हुई है। वहां CCTV नहीं लगे हुए थे। शोरूम से थोड़ी दूर एक सीसीटीवी में बाइक से भागते हमलावर नजर आए हैं। वह चेहरा कवर किए हुए थे। पुलिस उनको ट्रेस कर रही है। वारदात क्यों की गई यह अभी क्लियर नहीं है। पुलिस चुनावी और लड़की के चक्कर में हुए विवाद। दोनों एंगल से जांच कर रही है। इमरान के बेटे आगाज ने एफआईआर दर्ज कराई है।

बसपा नेता इमरान इलाही की मवाना स्थित गोल मार्केट के पास जूतों की दुकान है। वह मवाना उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भी है। इमरान इलाही के बेटे मो. आगाज ने बताया- दो अज्ञात बदमाशों ने मेरे पिता को गोली मारी है। आरोपियों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और गोली मारकर फरार हो गए थे। आगाज ने बताया- उसके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं है।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। चारों टीम अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। पुलिस को घटना स्थल से CCTV मिली है। इसी आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts