जनपद में शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद की नमाज
ड्रोन से रखी नमाज पर नजर
खुले में कुर्बानी पर रोक, स्टंटबाजों पर कार्रवाई के लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग
मेरठ। शनिवार कोईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। शादी इदगाह पर शहर काजी जैनुल सालिकीन ने ईद की नजाम अदा कराई। इस दौरान एडीजी भानु भाष्कर, डीएम वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
सुबह से ही रेलवे रोड़ स्थित ईदगाद पर लोगों को पहुंचना आरंभ हो गया। नमाजियों में बच्चों से लेकर बुगुर्ज नजर आए । नामाजियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए थे। शाही ईदगाह में भीड़ ज्यादा होने पर लोगों को फैज-ए-आम में नमाज पढ़ने के लिए भेजा गया। ईद-उल-अजहा पर्व पर 164 ईदगाह व 515 मस्जिदों में नमाज हुई। पर्व के मद्देनजर जिले को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। सड़क पर नमाज नहीं हुई। स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने कई जगह बैरीकेडिंग की है। शाही ईदगाह और जामा मस्जिद पर ड्रोन से निगरानी की गई।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शहर में तीन एडिशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 22 इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल 148, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी ईदगाह पर लगाई गई थी। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के कई प्वाइंटस पर चेकिंग अभियान चलाएं। स्टंटबाजी नहीं होनी चाहिए।
ट्रैफिक हुआ सुचारू
ईद-उल-अजहा पर्व पर ईदगाह की तरफ सुबह पांच बजे तक भारी वाहनों के जाने पर रोक रही। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली रोड पर जली कोठी और फुटबाल चौराहे पर बेरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोका गया था। नमाज के बाद ट्रैफिक सुचारू हो गया।
शहर काजी की पहली नमाज पर सबकी नजर रही
शहर काजी जैनुल सालिकीन की ईद की पहली नजाम थी। इससे पूर्व उनके पिता ईद की नमाज अदा कराते थे। लेकिन उनके इंतकाल के बाद जैनुल सालिकीन को शहर काजी बनाया गया था। ईद की नमाज को लेकर काफी गहमागहमी होती रही। आखिर में यह तय किया गया कि ईद की नमाज को शहर काजी ही अदा कराएंगे। शनिवार को जिस समय शहर काजी ईद नमाज अदा करा रहे है उस समय कुछ लोगों की उनके शब्दों पर नजर थी। लेकिन शहर काजी पूरी शिददत के साथ नमाज अदा करायी।
No comments:
Post a Comment