मेरठ में एक दिन में कोरोना के छह केस मिलने से मचा हड़कंप 

 स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप , लोगों से मास्क लगाने की अपील 

 मेरठ। कोरोना में मेरठ में एक बार फिर से दस्तक दे दी है। शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गये 11 सैंपल में 6 लोगों में कोरोना के संक्रमण मिले है। मामला सामने आते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मरीजों  में से दो को अस्पताल में भर्ती  कराया गया है जबकि चार मरीजों को  होम आइसोलेशन पर रखा गया है। उन पर नजर रखी जा रही है। मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की लोगों से सामाजिक दूरी व मास्क पहनने की अपील की जा रही है। 

 मेरठ में अभी तक एक ही कोराेना का मामला निकला था। लेकिन शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गये 11 नमूनों में से 6 लोगों में  कोरोना  लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस साल का अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों को बड़ा आंकड़ा है। एक साथ छह मरीज मिलने से आज आदमी से लेकर स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गयी है। विभाग ने कोरोना से संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों के सैंपल लेना आरंभ कर दिया है। संभावना जताई जा रही है। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। 

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया ने बताया दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है उनका उपचार किया जा रहा है। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली आयी युवती पूरी तरह से ठीक हो गयी । उसे अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया संक्रमित मरीजों में हनुमान चौक के पति पत्नी है जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एक मरीज हासिमपुरा का, एक मरीज उज्जवल कॉलोनी, एक मरीज खारी कुंआ एवं एक मरीज नंद विहार रोहटा रोड़ का है। 

 उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते है बिना देरी किए तत्काल नजदीकी चिकित्सक से जांच कराएं।  लोगों से मास्क पहनने व भीड़भाड़ से बचने ,हाथो को सेनिटाजर से धोने की अपील की  है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts