मोदी के गढ़ में AAP की शानदार जीत
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजनीति में जबरदस्त वापसी :- अंकुश चौधरी
मेरठ। पंजाब व गुजरात में हुए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त वापसी की है। जिस पर सोमवार को जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने गुजरात और पंजाब के उप चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत वापसी का ऐलान किया है।
महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर गोपाल इटालिया और पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर श्री संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की है। विशेष रूप से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी शिकस्त देकर AAP ने यह साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास अब ईमानदार और जन-केंद्रित राजनीति पर है। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के निर्देशानुसार, इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए मेरठ के प्रधान चौक, किशनपुरा में महानगर अध्यक्ष श्री अंकित गिरी जी और कैंट विधानसभा अध्यक्ष श्री भरत लाल यादव जी के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बनाया, जो AAP के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का प्रतीक है।
इस जीत ने न केवल AAP की नीति, नीयत और नेतृत्व पर जनता के विश्वास को मजबूत किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। मातृशक्ति की व्यापक उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि AAP की जन-केंद्रित नीतियां हर वर्ग को आकर्षित कर रही हैं। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट समर्थन का परिणाम है।आज के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी , कैंट विधान सभा अध्यक्ष भरत लाल यादव , शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार एवं महानगर कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment