टेकऑफ के बाद  अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, सभी 241 यात्रियों की मौत , एक जिंदा बचा 

हादसे में मरने वालाे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल 

 अहमदाबाद,एजेंसी। गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश के हिलाकर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है..पहले तो बताया जा रहा था कि हादसे में ज्यादा लोगों की मौत नहीं हुई है। लेकिन न्यूज एजेंसी  AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा बचा है। जिसका उपचार किया जा रहा है।हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है.. उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी..



प्लेन में विदेशी नागरिक भी थे सवार

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी.. इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे.. बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे. एक झटके में सभी की जिंदगी खत्म हो गई.. जानकारी के मुताबिक सभी 242 लोगों की मौत की पुष्टि एपी न्यूज एजेंसी ने की है..अभी भी रेस्क्यू ऑफरेशन जारी है.. 



पूरा देश गमगीन 

देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं। लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है।टेक ऑ‍फ के बाद विमान अहमदाबाद के सिविल हॉस्टिपल से टकराया। जहां इंटर्न डाक्टरदोपहर के समय खाना खा रहे थे। हादसे में उनके मरने की आंशका जताई जा रही है। 

 फिलहाल रेस्क्यू और बचाव का काम चल रहा है। शहर में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के सायरनों की आवाज गूंज रही है। शहर की सड़कें बद कर दी गई है और अस्पताल में तुरंत 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है। 

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति दुख जताया है।  गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंच चुके है। वह अधिकारियों से जानकारी ले रहे है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts