पीएम नरेन्द्र मोदी के 11 साल बेमिसाल - सांसद अरूण गोविल 

 मेरठ समेत देश का हो रहा कायापलट,एक्सप्रेसवे का बिछा जाल 

 मेरठ। देश के पीएम के कार्यकाल को 11 साल पूरे हो रहे है। दुनिया तक भारत की पहचान को दिलाने में पीएम को अहम योगदान रहा है। आज भारत की धाक विदेशों में साफ दिखाई दे रही है। मेरठ समेत देश में विकास की गंगा बहती दिखाई दे रही है। ये कहना मेरठ -हापुड़ लोकसभा सांसद अरूण गोविल का । 

 उन्होंने कहा है पीएम नरेन्द्र मोदी के 11 साल देश व दुनिया के लिए बेमिसाल रहे है। पीएम की उपल्बिधियों को गिनाया नहीं जा सकता है। उनका मानना है  विकास की गंगा मेरठ मंडल में बहती दिखाई दे रही है। मेरठ में एक्सप्रेसवे का जाल से बुन गया है। रैपिड जिसे कल्पना में देखा जाता था। आज हकीकत बननी देखाई दे रही है। सांसद अरूण गोविल का कहना हैकि जब 2014 देश में माेदी सरकार बनी थी। उस समय एक सकल्प लिया गया था। कि देश के पहिये को आगे ले जाना है वर्तमान में वह पहिया घुमता दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार ने इन 11 सालों में भारत को अनेक क्षेत्रों में ऐतिहािसक प्रगति हुई है। जिसमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण ,डिजिटल क्रांति,आर्थिक विकास , राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख रहा है। आपरेशन सिंदूर ताजा उदाहरण है जिसमें मोदी सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद के प्रति जीरों  टॉररेंट नीति के पाक को करारा जवाब दिया है। पाक में अंदर तक घुसकर उसके उसके आतंकी ठिकानों पर हमला करना यह भारत की नयी नीति का हिस्सा है अब भारत पुराना भारत नहीं रहा है। भारत की तरफ आंख उठाने वालों को इस तरह करारा जवाब दिखा जाएगा। इसी तरह अनुच्छेद हटाना जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान की मुखयधारा में लाने वाला ऐतिहासिक निर्णय माना जाता है। इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक ्रअयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक नेतृत्व ,जनधन योजना में 55 करोड बैंक खाते खोलना, डिजिटल लेनदेन ओर बैंकिंग भुगतान में जबरदस्त वृद्धि,मुद्रा लोन के अंतर्गत 70  प्रतिशत ऋण महिलाओं काे वितरित करना, आयुष्मान भारत ,जल जीवन के तहत गांव -गांव पानी पहुंचना एक बडी उपलब्धि है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts