चोरोें ने डेयरी को बनाया निशाना , शटर उखांड कर नकदी चोरी
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में डेरी में चोरी का सीसीटीवी सामने आया है। यहां चोरों ने रात के अंधेरे में एक डेरी को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह डेरी खोलने पहुंचे संचालक को चोरी का पता चला। जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
ग्राम सरावनी निवासी डेरी संचालक परवेज ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कस्बा शाहजहांपुर में खान डेरी है।देर रात वह डेरी को बंद कर अपने घर चले गए।सुबह जब डेरी खोलने पहुंचे तो डेरी का शटर उखड़ा हुआ था।गल्ले में रखी लगभग 15 से 20 हजार की नगदी गायब थी। जिसके बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। वहीं सीसीटीवी कैमरे में एक युवक चोरी की घटना को अंजाम देता नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
No comments:
Post a Comment