पूर्व जिला जज को दी गयी भावभीनी विदाई
14 न्यायालय भवन में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
मेरठ। शुक्रवार को कचहरी परिसर के 14 न्यायालय भवन के प्रथम तल पर पूर्व जिला जज रजत सिंह जैन को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा व मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा एवं सभी मध्यस्थ एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रजत कुमार जैन का माला पहनाकर व शाल उड़ा कर व प्रतीक चिन्ह तथा पौधा भेंट कर सम्मान किया गया और भावपूर्ण बिदाई दी गई। सभी मध्यस्थ एडवोकेट अपने विचार प्रकट किया। विदाई समारोह में नीरज कुशवाहा ने यह बताया की रजत सिंह जैन बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका मेरठ से स्थानांतरण होना बहुत ही पीड़ादाई है। रमेश कुशवाहा ने कहा की रजत सिंह जैन जैसे व्यक्तित्व के द्वारा ही मध्यस्थ केंद्र को नए आयाम पर पहुंचाया गया है, प्रोग्राम में मीनू आरती, सिपंल सिंह ,बीना, सूर्य कांत, सुबोध विनोद, शिव नारायण, वेद प्रकाश , अरविंद प्रकाश, पूनम, सीमा ,शाहिद, विपिन, सूर्य प्रताप, प्रवीण कौशिक, लोकेश, अनुराधा आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया।
No comments:
Post a Comment