भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की मौत,पेड़ से लटका मिला शव

मेरठ । थाना रोहटा क्षेत्र के गांव सलाहापुर में एक दुखद घटना सामने आई। नहर के निकट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान संभल निवासी अरविंद के रूप में हुई, जो अपने पिता श्याम के साथ भट्टे पर मजदूरी करता था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी नीरज बघेल ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अरविंद शराब का आदी था। कल से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। आज सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता श्याम पाल ने बताया कि उनका बेटा हमेशा उनके साथ रहता था। वह कभी-कभी शराब पी लेता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts