ऐतिहासिक चर्च में होगी कृपाओं की माता की पदयात्रा
7 मई को मेरठ से शुरू होगी यात्रा, 6 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल,श्रद्धाुओं का पहुंचना आरंभ
मेरठ। संत जोजफ महागिरजाघर से सरधना के ऐतिहासिक चर्च तक कृपाओं की माता की वार्षिक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। फादर जान मिल्टन ने बताया कि 7 मई की रात 9 बजे से मेरठ कैंट स्थित संत जोजफ महागिरजाघर में पवित्र परम प्रसाद की अराधना होगी।
पदयात्रा देर रात दबथुवा चर्च पहुंचेगी। वहां प्रार्थना और विश्राम के बाद यात्रा सरधना की ओर बढ़ेगी। अगले दिन साढ़े तीन बजे यात्रा सरधना के ऐतिहासिक चर्च पहुंचेगी। मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज मिस्सा बलिदान चढ़ाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरोहित मौजूद रहेंगे।फादर के अनुसार इस वार्षिक पदयात्रा में करीब 5 से 6 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।
No comments:
Post a Comment