पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी को गंजा कर घर से निकाला बाहर 

 तीन बेटिंयों की मां ने कप्तान से लगाई न्याय की गुहार  

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर में एक महिला ने अपने पति का दूसरी महिला से अवैध होने का विराेध किया को पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे गंजा करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अब तीन बच्चों की मां ने कप्तान से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 

एसएसपी कार्यालय पहुंची शीबा ने बताया उसकी शादी 14 साल पूर्व अमीर आजम से हुई थी। उसकी तीन बेटिंया अर्शी, अरीबा और सानिया। शीबा का आरोप है कि बेटा न होने के कारण उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हो गए। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।कुछ दिन पहले अमीर मुजफ्फरनगर से एक बदमाश को अपने घर ले आया। उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर शीबा की कनपटी पर पिस्टल रखी। इसके बाद उसके बाल काट दिए और घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता ने पहले थाना पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को उसने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts