1 जून को केन्द्रीय कृषि मंत्री किसानों से करेंगे संवाद 

 दबुथवा में आयोजन होगा किसान पंचायत का 

 बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 

मेरठ। केद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ हो रहे राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 1 जून को शाम 3 बजे मेरठ के दबुथवा में किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, आईसीएआर के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ तथा किसान प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर  बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पंचायत स्थल का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन खरीफ मौसम से पूर्व किसानों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

इस अभियान की शुरुआत 29 मई को पुरी (ओडिशा) से खुद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। इसके बाद वे देश के 20 राज्यों में भ्रमण कर किसानों व वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करेंगे। 12 जून तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान 700 से अधिक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 731 कृषि विज्ञान केंद्र, आईसीएआर  के 113 संस्थान और राज्य सरकारों के कृषि विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

लैब टू लैंड के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को वास्तविकता में बदलना

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान का कहना है कि यह अभियान केवल कृषि के क्षेत्र में नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में भी एक ठोस कदम है। हम किसानों को सिर्फ योजनाएं नहीं बताएंगे, बल्कि उनके अनुभवों से सीखेंगे और उन्हें वैज्ञानिक ढंग से खेती के लिए प्रेरित करेंगे।

दबुथवा की पंचायत में आईसीएआर के वैज्ञानिकों की टीम किसानों को जैविक खेती, ड्रिप इरिगेशन, बीजों की उन्नत किस्मों और फसल बीमा जैसी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी देगी। इसके अलावा किसानों के सवालों के उत्तर भी दिए जाएंगे। दबुथवा पंचायत को लेकर क्षेत्रीय किसानों में भारी उत्साह है। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि यह आयोजन किसानों को भविष्य की खेती के लिए तैयार करेगा और क्षेत्र को विकसित कृषि की दिशा में एक नई राह दिखाएगा।

सांसद राजकुमार सांगवान ने बताया कि यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि से शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में किसान सशक्त बनें। आगे बढ़ें। नई तकनीक का कैसे इस्तेमाल करें। इन उद्देश्यों के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

अभियान का ये है उद्देश्य

खरीफ सीजन में प्रमुख फसलों के लिए उन्नत तकनीकों का प्रचार-प्रसार

किसानों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देना

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर फसल चयन और संतुलित उर्वरक प्रयोग के लिए किसानों को जागरूक करना। किसानों से फीडबैक प्राप्त करना, ताकि उनके नवाचारों को वैज्ञानिक अनुसंधान में शामिल किया जा सके



No comments:

Post a Comment

Popular Posts