अरसे बाद बूथों की राजनीति में सक्रिय दिखे कांग्रेसी
मिशन-2027 में 'हर बूथ करो मजबूत' अभियान दे पाएगा पार्टी को संजीवनी!
मेरठ। एक दूसरे की टांग खिंचाई में अक्सर सक्रिय रहने वाले स्थानीय कांग्रेसी एक लंबे अरसे बाद कुछ संजीदा दिखे। भाजपा की तरह बूथों तक पहुंचाने की चाहत में कई पुराने और वरिष्ठ कांग्रेसी सिर जोड़कर बैठे और संगठन सृजन से लेकर अपने अपने बूथों को मजबूती देने पर फोकस किया।
महानगर कांग्रेस की यह समीक्षा बैठक कैंट क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में बूथों को मजबूती देने के साथ साथ संगठन सृजन अभियान पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। बैठक में मेरठ जिले के समन्वयक विशाल वशिष्ठ ने स्थानीय कांग्रेसियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष तथा फ्रंटल संगठनों एवं विभागों के भी कई मौजूद और पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि अगले तीन महीनों के दौरान महानगर कांग्रेस के संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक किया जाएगा। इसके लिए कई वरिष्ठ कांग्रेसियों को मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। बैठक के दौरान निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ यूसुफ कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, कृष्ण कुमार किशनी, सतीश शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, आदित्य शर्मा, माया प्रकाश शर्मा, जगदीश शर्मा, हरिकिशन वर्मा, देशपाल गुर्जर, मतन सिंह डेडा, आई.डी. गौतम, रागिब नजीर, विनोद मोगा, अनिल शर्मा, राज केसरी, कमल जायसवाल, मैराजुद्दीन अंसारी, शमशुद्दीन चौधरी, मंजीत सिंह कोछड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment