दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिले  कवि सौरभ जैन सुमन

मेरठ।  कवि सौरभ जैन सुमन ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट की। आगामी 1 जून से हस्तिनापुर में होने वाले पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में उनको आमंत्रित करने के लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। 

जैनाचार्य वसुनंदी  महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी इंद्र कुमार जी के निर्देशन में पंचकल्याणक महोत्सव हस्तिनापुर में होने जा रहा है। सौरभ जैन सुमन ने बताया कि दिल्ली सरकार के कानून, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा 4 जून को हस्तिनापुर पहुंचेंगे वहीं 6 जून को गजरथ का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। ब्रह्मचारिणी रेखा एवं रजनी दीदी तथा आश्रम के महासचिव गुणसागर के साथ सौरभ सुमन ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री की कार डैशबोर्ड की प्रतिमा रेखा गुप्ता को भेंट की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts