'तेरी यादें' में हनी सिंह और नरगिस फाखरी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
मुंबई । रैपर-संगीतकार यो यो हनी सिंह ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'तेरी यादें' रिलीज किया। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री नरगिस फाखरी और ग्रिनी भी नजर आ रहे हैं। 'तेरी यादें' हनी सिंह के एल्बम ग्लोरी का एक बोनस ट्रैक है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ग्रिनी भी हैं।
टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर हनी सिंह का नया म्यूजिक वीडियो जारी किया और इसके कैप्शन में लिखा, हनी सिंह एक ऐसी धुन के साथ वापस आ गए हैं जो आपकी यादों में बस जाएगा। 'तेरी यादें' रिलीज हो गया है।” फैंस को हनी सिंह के इस नए म्यूजिक वीडियो में उनका नरगिस फाखरी के साथ रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। गीत हनी सिंह और ग्रिनी दोनों ने लिखे हैं, और संगीत हनी सिंह ने दिया है।
2024 में हनी सिंह ने अपना एल्बम ग्लोरी लॉन्च किया, जिसमें "मिलियनेयर", "पायल" और "जट्ट महकमा" सहित 18 ट्रैक शामिल थे। इस एल्बम में उन्होंने लियो ग्रेवाल के साथ गीतकार के रूप में एक संगीत निर्माता के रूप में भी वापसी की।
इस एल्बम में हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, हरियाणवी, भोजपुरी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, सिंधी और बलूची सहित 10 विभिन्न भाषाएं शामिल हैं। 10 में से 6 भाषाएं भारतीय उपमहाद्वीप की मूल भाषा हैं।
No comments:
Post a Comment