विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ में वसुधा इको क्लब तथा अर्थशास्त्र विभाग एवं जागरूक नागरिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में "अर्थ डे" के अवसर पर "सेव अर्थ" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।
रघुनाथ गर्ल्स पी.जी. कॉलेज,मेरठ में वसुधा इको क्लब तथा अर्थशास्त्र विभाग एवं जागरूक नागरिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में "अर्थ डे" के अवसर पर "सेव अर्थ" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पृथ्वी के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
पृथ्वी दिवस के संदर्भ में जागरूक नागरिक संगठन के महासचिव गिरीश शुक्ला ने हमें बताया कि 1970 में अमेरिका के पूर्व सिनेटर गेराल्ड नेल्सन ने संसार के सामने पर्यावरण विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाया था, जिस विषय पर आज पूरे विश्व में पृथ्वी को बचाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। महासचिव ने बताया कि पर्यावरण दिन प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है और 30 प्रतिशत भारत की भूमि बंजर हो चली है। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि पर मानव ने विकास की बंजर चादर फैला दी है। वे बताते हैं कि 474 करोड़ आबादी है जो भूमिगत जल पर निर्भर है उसके सामने जल संकट मुंह बाय खड़ा हुआ है, क्योंकि प्राकृतिक स्त्रोतों का लगातार दोहन हो रहा है और मौसम भी ग्लोबल वार्मिंग के कारण बदमिजाज हो गया है और इस पर भी हम अभी भी जाग नहीं रहे हैं।
पृथ्वी की दुर्दशा को संबोधित करते हुए ए. के. शुक्ला ने कहा कि हरे शहर नहीं सूखी घास रहने दो। जमी के जिस्म पर कुछ तो लिबास रहने दो।पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की एवं पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी की दुर्दशा एवं उसकी सुरक्षा हेतु विभिन्न उपायों को प्रदर्शित किया। जिसमें प्रथम स्थान पर एम.एस.सी. जंतु विज्ञान विभाग से इकरा सैफी, द्वितीय स्थान पर एम. ए. अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा आसमा चौधरी, तृतीय स्थान पर एम.ए. अर्थशास्त्र विभाग से सानिया अशरफ तथा शांत्वना पुरस्कार बी.ए. चित्रकला विभाग से लक्ष्मी ने प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में वसुधा इको क्लब की कन्वीनर प्रो. कल्पना चौधरी, अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. शैलजा एवं जागरूक नागरिक संगठन के महासचिव मि. ए. के. शुक्ला जी ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका डॉ. शैलजा ने बताया कि विकास की इस दौड़ में पृथ्वी और उसके प्राकर्तिक संसाधनों को विभिन्न उपायों द्वारा संरक्षण प्रदान कर इस पृथ्वी को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को निशुल्क पौध वितरण किया गया।कार्यक्रम के संयोजन में वसुधा इको क्लब एवं अर्थशास्त्र विभाग के अन्य सदस्यों डॉ अनुपमा, डॉ. गीता सिंह, डॉ मधु मलिक, डॉ गरिमा कुमारी, मिस सुजाता का अथक सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment