एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय बने हापुड़ के डीएम
गोरखपुर के सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा बने एमडीए उपाध्यक्ष
मेरठ। मेरठ एमडीए के वीसी अभिषेक पांडेय को प्रदेश सरकार ने सोमवार रात डीएम हापुड़ के पद पर तैनाती दे दी। उनकी जगह गोरखपुर के सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा काे अब एमडीए उपाध्यक्ष बनाया गया है।
आईएएस अभिषेक पांडेय ने 27 नवंबर 2022 को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे बुलंदशहर में सीडीओ के पद पर तैनात थे। अभिषेक पांडेय ने अपने कार्यकाल में अवैध निर्माण पर सख्ती की। मेरठ में मेडा के दो भ्रष्ट अफसरों को एमडीए वीसी अभिषेक पांडे ने सस्पेंड किया।
दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। अवैध कॉलाेनियों के खिलाफ उन्होंने लगातार अभियान चलवाया। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी उनकी इस कार्रवाई से परेशान रहे। इससे पहले वह बुलंदशहर के सीडीओ रहे। अभिषेक पांडे ने नोएडा की तर्ज पर मेरठ विकास प्राधिकरण का नाम मेडा रखा। अभिषेक पांडे ने शहर को प्रदेश की पहली इंटिग्रेटेड टाऊनशिप दी। मेडा के डिजिटल मोड में लाने साथ पेडेस्ट्राेन फ्रेंडली स्ट्रीट एंड साइकिल ट्रैक्र्, मेरठ मंडपम,क्रांति धरा शक्ति वन के साथ ही हैकेथोन 1.0 और हैकेथोन 2.0 जैसे बडे आयोजन की उपलब्धि उनके नाम रही।
No comments:
Post a Comment