बारिश से मकान की छत गिरी, मां-बेटी की मौत

हादसे में 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट के  अहमद नगर में शाम को तेज आंधी बारिश से एक मकान की छत गिर गई। हादसे में मां-बेटी की दबने से मौत हो गई। उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया। इस घटना में करीब 10 लोगों के चोटिल होने की सूचना है।एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया। सभी की हालत गंभीर है।

 हादसा अहमद नगर के गली नंबर 15 में हुआ । जहां पर इंतखाब का मकान है। लगभग 115 गज के इस मकान में इंतखाब ने पावरलूम लगा रखा है। मकान का आगे का हिस्सा कच्चा था और पीछे का हिस्सा पक्का था।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जैसे ही आंधी, बारिश आई तो इंतखाब के पड़ोसी अय्यूब के मकान की दीवार गिर गई। अय्यूब के मकान की दीवार इंतखाब के मकान के कच्चे हिस्से की छत पर गिरी। जिसके कारण मकान का आगे का हिस्सा ढह गया।मकान में अंदर इंतखाब की पत्नी रुखसार और 9 महीने की नवजात बेटी अमायरा थी। दोनों मलबे में दब गईं। वहीं मकान के बाहर खड़ी बाइक भी दब गई। बाहर खड़े कादिर और आदिल नामक दो व्यक्ति भी दब गए।तुरंत मौके पर चीखपुकार मच गई। पड़ोसियों ने मिलकर सभी घायलों को मलबे से निकाला है। सभी को संतोष अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आदिल के पैर में चोट लगी है। इंतखाब खुद भी घायल है।इसके अलावा गली नंबर 18 में काजू के तीन मंजिला मकान की दीवार गिर गई है। उसमें कुछ लोग दबे होने की सूचना है। उन्हें निकाला जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts