डॉ. भीमराव अम्बेडकरके व्यक्तित्व एवं दर्शन का  जीवन चरित्र पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम  में  ,राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉo पूनम भंडारी के संयोजन में शासन की मंशानुरूप बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव  रामजी अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ऑनलाइन  निबंध प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया जिसका विषय "डॉo भीमराव अम्बेडकर: व्यक्तित्व एवं दर्शन का  जीवन चरित्र "  रहा।

 प्राचार्य (प्रो.)डॉ अंजू सिंह  ने प्रतिभागी छात्राओं द्वारा लिखे   गए निबंधों  की प्रशंसा  कर विजई छात्राओं को  बधाई देते हुए कहा कि  'डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचारों की वर्तमान समय  में   क्या प्रासंगिकता है ,इस पर हमे अवश्य विचार करना चाहिए। अंबेडकर द्वारा सभी वर्गों के लिए के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों'  को हमें याद करना चाहिए  और उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।  डॉo पूनम भंडारी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी के त्याग, अथक प्रयासों एवं संघर्ष के कारण ही आज सभी वर्गों के पास समान अधिकार हैं । इसलिए हमें बाबा साहेब जी के विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में लाकर स्वयं में सुधार करना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका कर्दम, एम. कॉम० द्वितीय  वर्ष, द्वितीय स्थान  कशिश धीमान , बी. ए  प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान  प्रीति शर्मा, बी. कॉम.  प्रथम वर्ष व  सहाना, बी.ए.तृतीय वर्ष एवं सांत्वना  पुरस्कार  रिया , बी. कॉम. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया । प्रतियोगिता में डॉ. आशीष पाठक एवं डॉ . नेहा सिंह  निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पूनम भंडारी के द्वारा  किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts