जामिया रेजिडेंसी में स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत का माहौल
मेरठ। लोहियानगर में बाइक व स्कूटी सवार युवकों ने जामिया रेजिडेंसी कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने दरवाजे व खिड़कियां बंद कर लिए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
सीओ कोतवाली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोहियानगर की जामिया रेजीडेंसी में देर रात को दस युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले युवकों का घटना के दिन शाम को कॉलोनी के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देर रात युवक बाइक व स्कूटी पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे थे। जहां हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी थी। वहीं हमलावरों ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका था। दरोगा अनिल कुमार ने आरोपी शोएब, सरफराज व अरशद हुमायूंनगर और भूरा व शाहनवाज सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
No comments:
Post a Comment