न्यूटीमा अस्पताल ने धूमधाम से मनाई 8वीं वर्षगांठ

मेरठ। न्यूटीमा हॉस्पिटल ने शनिवार को 8वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। 8वीं वर्षगांठ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य मेंअस्पताल के कर्मचारियों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ  किया गया। हवन में अस्पताल के सभी निदेशकों व उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके  सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के सभी विभागों द्वारा एक अन्तर्विभागीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।8 जिसमें सभी विभागों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की शोभायमान बना दिया। 



कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य आगंतुकों, सम्मानित अस्पताल निदेशकों एवं चिकित्सकों ने पेश किए गये कार्यक्रम की जमकी प्रशंसा की। कार्यक्रम समापन पर सभी विजेता विभागों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. संदीप कुमार गर्ग, डॉ. शालीन शर्मा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डॉ. विश्वजीत बेम्बी, डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. रोहित सिंह काम्बोज, डॉ. हरिराज सिंह तोमर, डॉ. अवनीत राणा, डॉ. एच. के. डोगरा, डॉ. अंगूरी देवी गर्ग, डॉ. अनुपमा। उपाध्याय, डॉ. स्वेता गर्ग, डॉ. प्रियंका गर्ग, डॉ. दीप्ति डोगरा, कैप. राजीव रस्तोगी एवं सीए संजय परवंदा आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

 इस मौके पर हॉपस्टिल के निदेशक डा संदीप गर्ग ने बताया न्यूटिमा हॉपस्टिल को लोगों की सेवा करते हुए आठ साल पूरे हो गया है। अस्पताल अपनी कार्यप्रणालियों के लिए आगे भी खरा उतरने का प्रयास करेगा।उन्होंने कहा मरीज की सेवा करना उनका पहला धर्म है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts