आबूलेन व्यापार संघ चुनाव
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का आरोप- वोटर लिस्ट में धांधली, 30 फर्जी वोट बनाए
मेरठ। मेरठ के आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में विवाद गहराता जा रहा है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने निवर्तमान अध्यक्ष आकाश खन्ना और उनकी टीम पर वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप लगाया है।
प्रदीप गुप्ता का आरोप है कि 30 फर्जी वोट बनाए गए हैं। साथ ही 40 व्यापारियों के नाम बिना कारण बताए वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ फर्मों के मालिकों के नाम काटकर कर्मचारियों को बिना शुल्क जमा किए ही सदस्य बना दिया गया है।व्यापार संघ में पिछले 25 वर्षों से स्वर्गीय नरेंद्र सिंह, आकाश खन्ना और गौरव साइट का नियंत्रण रहा है। पांच साल पहले 150 व्यापारियों ने पत्र देकर या तो पद छोड़ने या चुनाव कराने की मांग की थी। कई बार चुनाव की घोषणा की गई, लेकिन चुनाव नहीं हुए।वर्तमान में चुनाव की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रदीप गुप्ता ने चुनाव अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से प्रशासनिक अधिकारी को चुनाव अधिकारी बनाने और वोटर लिस्ट में संशोधन की मांग की है।
No comments:
Post a Comment