रश्मिका ने ओमान में सेलिब्रेट किया 29वां बर्थडे
मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर ओमान में बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद यूजर्स ने एक्ट्रेस से कमेंट सेक्शन में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय को लेकर कई सवाल किए।
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर ओमान की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि उनका बर्थडे फैंस के प्यार और उनकी विशेज से और भी ज्यादा खास हो गया। साथ ही रश्मिका ने अपने फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया और उन्हें बेस्टटेस्ट कहा।
रश्मिका के पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट करके उनसे विजय देवरकोंडा को लेकर सवाल किए। एक यूजर ने विजय को टैग करते हुए लिखा, ‘क्या आप विजय देवरकोंडा के साथ हैं?’ कुछ लोगों ने एक्ट्रेस से सवाल पूछा कि क्या उनकी फोटोज विजय ने क्लिक की थीं।
No comments:
Post a Comment