शाही ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद की नमाज
मेरठ। ईद की नमाज से पूर्व शहर काजी जैनुल सालिकीन ने अपनी तकरीर में मुसलमानों की तालीम पर जोर दिया। उधर शाही ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। ईदगाह परिसर के अंदर हजारों लोगों ने दो रकात नमाज अदा की।
पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते एक भी नमाजी ने सड़क पर नमाज अदा नहीं की। नमाज से पूर्व नमाजियों को खिताब करते हुए शहर काजी जैनुल सालिकीन ने आधुनिक तालीम हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कंपटीशन का जमाना है इसलिए आला से आला तालीम हासिल करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आला तालीम हासिल करने के लिए आला इदारे (शैक्षणिक संस्थान) भी कायम करने चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि ईद की खुशियों में अपने साथ दूसरों को भी शामिल करें। उन्होंने लो शहर के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों ने उन पर यकीन किया है तो इसी यकीन की बुनियाद पर वह मिल्लत की बेहतर रहनुमाई करने की पूरी कोशिश करेंगे। शहर काजी ने कहा कि उनके वालिद ने इस शहर को कभी भी कबीलों में तकसीम नहीं होने दिया और वह अपने वालिद की इस रिवायत को कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे।
बड़ी संख्या में नमाजियों ने बांधी काली पट्टियां
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज काली पट्टियां बांध कर पड़ी। शाही ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुसलमानो ने काली पट्टियां बांधी और प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया।
No comments:
Post a Comment