शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

कानपुर।कानपुर की दलित युवती दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। इसी दौरान हरियाणा के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। वो जब कानपुर अपने घर आती तो पीछे से युवक भी आता। गोविंद नगर, घंटाघर के होटलों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।अब जब युवती ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। युवती की शिकायत पर वेस्ट दिल्ली के इन्द्रानगर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे गोविंद नगर थाने ट्रांसफर कर दिया। गोविंद नगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्याम नगर निवासी दलित युवती वर्तमान में दिल्ली के कॉल सेंटर में नौकरी करती है। उसके मुताबिक वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हरियाणा के ​भिवानी के बॉड खुर्द निवासी रोहित शर्मा से हुई थी। उसने कहा था कि वह कानपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।25 दिसंबर 2017 को पहली मुलाकात हुई। अंतरजातीय होने के बावजूद उसने उन्हें शादी करने का दावा किया। वह उसकी बातों में आ गईं। उनके जन्मदिन पर आरोपी उन्हें गोविंदनगर इलाके के एक होटल में ले गया और संबंध बनाए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने कई बार यौन शोषण किया।वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। इसके बाद वर्ष 2019 में रोहित का कई जगह तबादला हुआ। हर जगह के होटल में उसने बुलाकर मनमानी की। अप्रैल 2022 में उसकी नौकरी दिल्ली में लग गई। जबकि रोहित रायबरेली में नौकरी करता था। वह दिल्ली भी आता और पीड़िता को रायबरेली भी बुलाता था। वर्ष 2024 में उसका तबादला गुजरात हो गया। वह वहां भी उसके पास जातीं थीं।अक्टूबर 2024 में वह उसके पास गुजरात गईं तो उसकी सगाई की तस्वीर मोबाइल में देख ली। इसके बाद उसने जमकर पीटा। वह वापस लौटी तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके घर हरियाणा जाने पर नवंबर 2024 में उसकी शादी होने का पता चला।

इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts