देह व्यापार के लिए लड़की को लेकर दो गिरोह भिड़े

मेरठ में एक युवक घायल, आरोपी फरार; पुलिस कर रही तलाश

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में देह व्यापार के लिए लाई गई एक लड़की को लेकर दो गिरोहों में विवाद हो गया। चांदनी और बानो नाम की दो महिलाएं लिसाड़ी गांव में यह अवैध धंधा चलाती हैं।

घटना उस समय हुई जब चांदनी एक लड़की को लेकर आई। बानो ने उस लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चांदनी पक्ष ने बानो पक्ष पर फायरिंग कर दी।इस घटना में बानो पक्ष का दानिश नाम का युवक घायल हो गया। आरोपी पक्ष दानिश को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल दानिश को पहले जिला अस्पताल भेजा। बाद में उसकी स्थिति को देखते हुए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह विवाद अवैध संबंधों को लेकर हुआ था। उन्होंने घरेलू हथियार से गोली लगने की बात कही। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts