रोहित शर्मा पर टिप्प्णी करने पर भाजपाईयोंने फूंका शमा मोहम्मद का पुतला 

मेरठ। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का पुतला फूंका। यह कार्रवाई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर की गई टिप्पणी के विरोध में की गई।

भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अंकित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को मोटा कहकर उनकी फिजिकल फिटनेस पर अनुचित टिप्पणी की है।भाजपा नेता ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने नेता राहुल गांधी की ओर देखना चाहिए, जिनकी अगुवाई में पार्टी चुनाव हार चुकी है।विरोध प्रदर्शन में सौरव पंडित, अमित वर्मा, अभिषेक निर्भान, रिंकू वर्मा, सौरव यादव, नीरज कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता की यह टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts