सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ हॉकी टीम चयनित
मेरठ। झांसी में 19 मार्च 2025 से आयोजित प्रदेशीय सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को मेरठ जनपद की टीम चयनित की गई है।
चयनित टीम में हिमांशी यादव, शिवानी सिंह, तनु सिंह, काजल प्रजापति, आस्था, डिपंल, शाहीन , शीला थापा, पूजा भारती, जूली भारद्वाज, ज्योति माली, इशिका, गौरी, तुलसी, करिश्मा ,राधिका, को रखा गया है। जबकि खुशी नंदा, आन्या, दिया, आराध्या व गुनगन को रिजर्व में रख गया है। चयनित टीम के खिलाड़ियों को पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल आहद, अंतरराष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा, प्रभा ठाकुर, हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, भूपेश कुमार, तरुनिका, प्रदीप चिन्योटी आदि उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment