केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौतपटना (एजेंसी)।बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, केंद्रीय मंत्री के दो भाजों के बीच पानी की बात को लेकर विवाद हो गया और भाई-भाई में गोली चल गई। घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पूरी घटना भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर की है।
पुलिस के मुताबिक दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच पानी को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गई और जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीचबचाव करने आई मां हिना देवी भी घायल हो गई। हिना देवी के हाथ में गोली लगी है।
घटना पर एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ मौके पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, जबकि एक इलाजरत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की मां को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।
No comments:
Post a Comment