अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय  का प्रतीक होलिका -विनीत शारदा 

 मेरठ। गुरूवार को  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शहर  के विभिन्न बाजारों में होली मिलन समारोह में पहुँचे। जहां उन्होंने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी। 

 विनीत शारदा  बागपत रोड व्यापार संघ , ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार संघ , हैण्डलूम व्यापार संघ , कैसर गंज मंडी , आबूलेन व्यापार संघ , पंजाबी संगठन , भगत सिंह मार्केट व्यापार संघ , सूरजकुण्ड व्यापार संघ आदि बाज़ार में पहुँच कर भाजपा नेता विनीत शारदा ने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएँ दी ।  इस दौरान भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहाँ सनातन धर्म का ये होली का पर्व सबको जोड़ने वाला पर्व है । कहाँ अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के पावन प्रतीक 'होलिका दहन' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!श्री शारदा बोले सभी प्रकार की नकारात्मकताएं और व्याधियां आज दहन हो जाएं, चहुंओर प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समरस समाज का निर्माण हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts