अंतरिक्ष से सुनीता विलियम की 9 माह 13 दिन बाद धरती परी वापसी
यान अमेरिका में फ्लोरिडा तट के पास उतरा , पूरे विश्व ने ली राहत की सांस
फ्लोरिडा,एजेंसी। 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स की धरती पर लौट चुकी हैं। सुनीता को लाने के लिए स्पेसएक्स ने Crew-10 मिशन लॉन्च किया गया था. भारतीय समय के अनुसार सुनीता विलियम्स बुधवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे लौटीं। यान अमेरिका में फ्लोरिडा तट के पास उतरा. अब अंतरिक्ष यात्रियों को एक-एक करके अंतरिक्ष यान से बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी हो चुकी है. सुनीता को लेकर ड्रैगन कैपसूल धरती पर पहुंच चुका है. ISS का ड्रैगन कैपसूल आज यानी बुधवार को फ्लोरिडा में लैंड किया।बताया जाता है कि नासा और स्पेसएक्स ने एजेंसी के क्रू-10 मिशन की वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन की स्थितियों का आकलन करने के लिए मीटिंग भी की। इससे पहले उनकी लैंडिंग का दिन बुधवार के लिए तय किया गया था, लेकिन मौसम की अनुकूल स्थिति के बाद एक दिन पहले का समय निर्धारित किया गया। नासा की ओर से लगातार स्थिति पर नजर बनी हुई है।
सुनीता भारतीय समय के अनुसार बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे लौटीं। सुनीता विलियम्स ने एक ईमेल में बताया है कि वो पिछले नौ महीने से जमकर वर्कआउट कर रही है। जिससे वो ताकतवर महसूस कर रही हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर क्रू-9 मिशन महज 8 दिनों का था, लेकिन उनके Boeing Starliner कैप्सूल में तकनीकी खराबी आ गई। NASA ने सुरक्षा कारणों से Starliner को खाली लौटाने का फैसला किया था।
लैंडिंग के बाद, सुरक्षा अधिकारियों के ड्रैगन कैप्सूल तक पहुंचने से पहले डॉल्फ़िन के एक समूह ने अंतरिक्ष यात्रियों का अप्रत्याशित स्वागत किया।व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में लिखा, “वादा किया, वादा निभाया, अंतरिक्ष में नौ महीने के बाद फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को घर लाने के लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा के प्रयासों के लिए धन्यवाद।
सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह- ये गर्व का पल
सुनीता विलियम्स की वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘गौरव, गर्व और राहत का पल! पूरा विश्व भारत की इस बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।
मुस्सकुराते हुए ड्रैगन से बाहर निकलीं सुनीता विलियम्स
9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी रहने के बाद, सुनीता विलियम्स मुस्कुराते हुए धरती पर वापस आ गई हैं।आज, नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 – अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद धरती पर वापस आ गए। सुनीता विलियम्स बुच विल्मोर के साथ 9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी रहीं।सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी की खबर सुनते ही गुजरात में उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।
कब शुरू हुई थी सुनीता की अंतरिक्ष की यात्रा
5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स ने नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी. उनका मिशन केवल आठ दिनों का था. हालांकि, तकनीकी खराबी के चलते स्टारलाइनर को वापस पृथ्वी पर लाने का फैसला बदलना पड़ा और विलियम्स को ISS में रुकना पड़ा.
No comments:
Post a Comment