एक हजार रूपये मांगने पर दबंगों ने  किया परिवार पर हमला , 5 लोग अस्पताल में भर्ती

मेरठ। थाना हस्तिनापुर के बस्तौरा गांव में  एक हजार रुपए की मांग को लेकर बड़ा विवाद हो गया। बस्तौरा गांव में ठाकुर समाज के लोगों ने कश्यप परिवार पर हमला कर दिया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर आरोपी विपिन उर्फ गूंगा अपने साथ करीब 20 लोगों को लेकर सोलंकी के घर पहुंच गया।आरोपियों ने घर में घुसकर सोलंकी के भाई हरीश पर बलकटी से हमला किया। जिसमें पांच लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

विवाद की जड़ में सोलंकी का एक हजार रुपए का उधार था, जो उन्होंने विपिन को दिया था। जब सोलंकी ने रुपए मांगे तो विपिन ने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही विपिन अपने साथियों सूरज, नितिंज, ललित और भूरी समेत कई लोगों के साथ हमला करने पहुंच गया। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में हरीश, शिवम, मल्लू, चीनू, राजन, रवि और महिलाएं रजनी व मीनू घायल हो गए।पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सभी को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। एक घायल की हालत अभी भी गंभीर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में चालान कर दिया है। परिवार ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने दबंगों का मारपीट की मामूली धाराओं में चालान कर मामले से पल्ला झाड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts